अमन-शांति, भाईचारे और देश की सलामती के लिए हुई विशेष दुआ
नंदिनी /अहिवारा। ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर नंदिनी नगर के वार्ड क्रमांक-12 स्थित ईदगाह मैदान में आज सामूहिक नमाज अदा की गई। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
नुरानी जामा मस्जिद, नंदिनी नगर के इमाम मोहम्मद फरीद साहब ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के उपरांत इमाम साहब ने देश में अमन-शांति, आपसी भाईचारे तथा सेना एवं पुलिस बल के जवानों की सलामती के लिए विशेष दुआ कराई।
नमाज के बाद समाज के लोगों ने आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी तथा सामूहिक सौहार्द्र का संदेश दिया।
इस अवसर पर नुरानी जामा कमेटी के अध्यक्ष शान मोहम्मद, उपाध्यक्ष शेख बसर, समिति सदस्य नसीम अंसारी, मोहम्मद इजरान, अहमद अंसारी, मसकुर खान, मोहम्मद तौकीर, मोहम्मद नाहीद खान, रईस कौशर, जमशेद मोहम्मद, सरवर अली सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।
समाज के अध्यक्ष शान मोहम्मद ने इस आयोजन की जानकारी दी और सभी समाजबंधुओं को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान