रायपुर/बेंगलुरु। कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना में 10 खेलप्रेमियों की असमय मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। यह घटना पूरे देश को स्तब्ध कर देने वाली है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा:
कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के दौरान कई लोगों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दु:खद है।
मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 4, 2025
“चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।”
मुख्यमंत्री ने यह भी आशा व्यक्त की कि कर्नाटक सरकार राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता से संपन्न करेगी और पीड़ितों को समुचित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

More Stories
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताई चिंता, डॉक्टरों और फैकल्टी की कमी का आरोप
कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री साय का जताया आभार
’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’