कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा
दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन-2023 के आदर्श आचरण संहिता समाप्ति के उपरांत कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा, कलेक्टर जनचौपाल, पी.जी.एन. के लंबित प्रकरण और सारथी एप में प्राप्त आवेदनों की निराकरण के संबंध में विभागवार जानकारी ली। उन्होंने जिले में विधानसभा निर्वाचन के कार्यों को सुव्यवस्थित संपादन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही अधिकारियों को अब विभागीय रूटिंग कार्यों को प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करने कहा। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर सहित अन्य स्थानों एवं सड़कों पर अवैध कब्जा हटाने त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया। उन्होंने सभी एस.डी.एम. और धान खरीदी से जुड़े संबंधित विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में खरीदे गए धान को बारिश से बचाव हेतु कारगार पहल करने कहा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग और नगरीय निकायों के अधिकारियों को सड़कों में वाहन क्रासिंग हेतु चौराहों को ओपन रखने तथा एक किलोमीटर पश्चात् डिवाइडर सड़क को पुनः ओपन रखने कहा। दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने डिवाइडर के बीच में खुले मार्ग को बंद किया जाए। उन्हांेने क्षेत्र से संबंधित एस.डी.एम. को सड़क ओपनिंग की निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। बैठक में ए.डी.एम. श्री अरविंद कुमार एक्का, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे एवं श्रीमती योगिता देवांगन सहित सभी नगरीय निकाय के आयुक्त, सभी एस.डी.एम. एवं विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नए चेहरों की दस्तक, 8 मई को रिलीज़ होगी ‘Mola Love Hoge’
बस्तर संभाग में 31वीं बैंक शाखा का शुभारंभ, बैंकिंग नेटवर्क मजबूत हो रहा
अहिवारा बस स्टैंड पर चला प्रशासन का डंडा, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी