September 19, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

जसम के सृजन संवाद में जुटेंगे 20 से अधिक रचनाकार

जसम के सृजन संवाद में जुटेंगे 20 से अधिक रचनाकार

दो जून को वृंदावन हॉल, रायपुर में होगा आयोजन | देशभर के साहित्यकार लेंगे भाग

       रायपुर। जन संस्कृति मंच (जसम) की रायपुर इकाई द्वारा आगामी 2 जून को शाम 6 बजे एक महत्वपूर्ण साहित्यिक कार्यक्रम ‘सृजन संवाद’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्थानीय वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित होगा, जिसमें बीस से अधिक रचनाकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे और रचनात्मक विमर्श में भाग लेंगे।

       मुख्य रूप से भाग लेने वाले रचनाकारों में पुजाली पटले, नीलिमा मिश्रा, मधु सक्सेना, सनियारा ख़ान, मुहम्मद मुसय्यब, दिलशाद सैफ़ी, सुनीता शुक्ल, रूपेंद्र तिवारी, डॉ. संजू साहू पूनम, समीर दीवान, आफ़ाक़ अहमद, वसु गंधर्व, मौली चक्रवर्ती, सिरिल साइमन, इमरान अब्बास, अजय शुक्ल, आलिम नकवी, सुखनवर हुसैन रायपुरी तथा जावेद नदीम नागपुरी शामिल हैं।

       कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में देश की चर्चित कथाकार जया जादवानी, लेखिका कामिनी त्रिपाठी, कवि और समीक्षक दीपक सिंह, तथा विख्यात आलोचक सियाराम शर्मा शामिल होंगे।

       कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रवि श्रीवास्तव तथा प्रख्यात शायर रज़ा हैदरी द्वारा की जाएगी, जबकि संचालन युवा शायर मीसम हैदरी के जिम्मे रहेगा।

       जन संस्कृति मंच रायपुर के सचिव श्री इंद्र कुमार राठौर ने सभी साहित्य प्रेमियों, रचनाकारों तथा प्रबुद्धजनों से अनुरोध किया है कि वे इस सृजनात्मक संवाद और साहित्यिक संगोष्ठी में अपनी उपस्थिति से आयोजन को सार्थक बनाएं।