रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। समारोह में राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।

More Stories
श्रमिक परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर
सितंबर को उपराष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा, मुख्य सचिव ने तैयारियों की ली समीक्षा
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले में बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड