रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में ग्रामीण विकास, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। साथ ही, पिछली कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है।
बैठक की विस्तृत जानकारी और लिए गए निर्णयों की आधिकारिक घोषणा बैठक समाप्त होने के बाद की जाएगी।

More Stories
तीजहरिन उत्सव 2026 में तीन दिवसीय तीज समारोह का आयोजन
श्रमवीरों के परिश्रम से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: CM साय
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट-2026 के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश