रायपुर : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज संबलपुर गांव में मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के अंतर्गत सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सड़क पुराना पंचायत भवन से श्री आनंद कुर्रे के निवास तक लगभग 600 मीटर लंबाई में बनाई जाएगी, जिस पर लगभग 51.12 लाख रुपये की लागत आएगी।
मंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विकास से आवागमन में सुविधा होगी और गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। ग्रामीणजनों ने सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories
गांधी मेमोरियल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट्स-स्किल एक्सपो का आयोजन
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में रेडक्रॉस की चार मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ
कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव