रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पाटन(दुर्ग ) के नजदीक स्थित ग्राम सोनपुर में आयोजित स्व. श्री मोहन कुंभकार की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व.श्री मोहन कुंभकार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. मोहन कुंभकार ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

More Stories
सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से गुजरात पहुंचे, राष्ट्रीय एकता परेड में हुए शामिल
प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को