दुर्ग। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भेंट हेतु पहुँचा।
इस अवसर पर अहिवारा के लोकप्रिय विधायक श्री डोमेलाल कोर्सवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि श्री सतीश साहू, मंडल अध्यक्ष श्री रामजी निर्मलकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री नटवर ताम्रकार, श्री निरमेश मिश्रा, श्री देवेंद्र कोसरे, भाजयुमो नेता श्री शुभम ताम्रकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने श्री अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

More Stories
मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी आवासों के किराए में 75 प्रतिशत तक की कमी
एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
नवाचार की नई उड़ान, वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ता भारत: जी. किशन रेड्डी