रायपुर :उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में 30 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल बिलासपुर के मोहभट्ठा मैदान में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ को दिए जाने वाले सौगातों के साथ ही उनके कार्यक्रम के लिए शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यापक व्यवस्थाओं के बारे में पत्रकारों को विस्तार से बताया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री धरमलाल कौशिक और श्री सुशांत शुक्ला, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुवा तथा संभागायुक्त श्री महादेव कावरे सहित आयोजन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं बिलासपुर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

More Stories
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता—हर पखवाड़े निरीक्षण, नागरिक सुविधाएं होंगी बेहतर
सेवा, सम्मान और स्वावलंबन का संगम—सोठी आश्रम के कार्यों ने जीता मुख्यमंत्री साय का विश्वास