दुर्ग। मरीज यामिनी निषाद उम्र 19 वर्ष को 9 जनवरी 2024 को पूर्णतः मूर्छित अवस्था में हाईटेक हॉस्पिटल से जिला अस्पताल दुर्ग लाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मरीज को तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया। मरीज की जांच में मस्तिष्क की नसों में खून का जमना पाया गया डॉ अनिल सिन्हा आईसीयू इंचार्ज ने बताया कि इसे सीवीएसटी कहते है। एक अन्य मरीज दुकालू राम उम्र 72 वर्ष वर्ष 8 जनवरी 2024 को सांस की तकलीफ की वजह से आपातकाल विभाग में इलाज के लिए आए थे इन्हें भी आईसीयू में चिकित्सकों द्वारा तत्काल इलाज किया गया मरीज के फेफड़ों में पानी भरा हुआ था जिसकी जांच उपरांत इलाज टीम के द्वारा किया गया। दोनो ही मरीजों की स्थिति में सुधार होने के बाद आज सफलतापूर्वक अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

More Stories
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए अरुण साव
आईईडी पीड़ितों को कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराए जाएंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
रजिस्ट्री के साथ नामांतरण से किसान चंद्रशेखर को मिली राहत