रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम ने भेंट की। राज्यपाल ने श्रीमती नेताम को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ज्ञात्वय है कि श्रीमती हिना अनिमेष नेताम की हाल ही में राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2016 बैच में पदोन्नति हुई है।

More Stories
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू
सेवा संकल्प अभियान के तहत रेमावंड में खाद्य विभाग का विशेष शिविर
महतारी वंदन की राशि से रेखा के चेहरे पर आई मुस्कान