दुर्ग। जिला चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला निवासी स्टेशन मरोदा 17 जनवरी 2024 को समय दोपहर 12.00 बजे जिला चिकित्सालय दुर्ग के एमसीएच विंग में भर्ती हुई। सिविल सर्जन डॉ. साहू के अनुसार जांच में पाया गया कि उनक बच्चादानी फट गया है, चिकित्सालय के डॉ बी.आर साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 17 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे बिना किसी विलम्ब के उनका आपरेशन कर जननी की जान बचाई गई इस आपरेशन में डॉ बसंत चौरसिया निःश्चेतना विशेषज्ञ द्वारा मरीज को बेहोश कर आपरेशन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया साथ ही ओटी में कार्यरत स्टॉफ ने भी उपरोक्त आपरेशन में अपनी अहन भूमिका निभाई है। वर्तमान में महिला स्वस्थ है। आपरेशन के दौरान लगभग 02 लीटर रक्त पेट में स्स्रावित हो गया था। डॉ अरुण कुमार साहु सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने उपरोक्त जटिल सर्जरी को समय पर संपादित कर महिला की जान बचाने पर आपरेशन में सम्मिलित समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सुभकामनाएं दी है।
विभागीय परीक्षा के लिए अधिकारी कर्मचारी नियुक्त
दुर्ग। उपायुक्त (रा) वास्ते आयुक्त दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार विभागीय परीक्षा 29 जनवरी से 05 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई है। विभागीय परीक्षा के सुचारू रूप से सम्पादन हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किया गया है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर दुर्ग श्री लवकेश ध्रुव को परीक्षा केन्द्र एवं प्रश्न पत्र प्रभारी और लेखाधिकारी कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग श्री आर. एल. तारम को सहायक परीक्षा केन्द्र प्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार नायब तहसीलदार दुर्ग श्री अविनाश चौहान एवं नायब तहसीलदार श्री चन्द्रशेखर चंद्राकर को वीक्षक (इन्वीजिलेटर), सहायक ग्रेड-03 श्री एस. अभिषेक एवं सहायक ग्रेड-03 श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा को लिपिकीय हेतु, भृत्य श्री मेघनाथ साहू एवं भृत्य भू-अभिलेख शाखा श्री ईश्वरी साहू को उत्तर पुस्तिकाओं को पैकेट तैयार करने व डाकघर जाने एवं अन्य व्यवस्था हेतु नियुक्त किया गया है।
भारतीय सैन्यबलों में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन आरंभ
दुर्ग। भारतीय सैन्यबलों में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की प्रकिया आरंभ हो गई है। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 17 जनवरी 2024 से 06 फरवरी 2024 तक भारतीय वायुसेना के वेबसाईट http://agnipathvayu.
इसी प्रकार भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक 08 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक भारतीय थल सेना के वेबसाईट www.joinindianarmy.

More Stories
मुख्यमंत्री साय से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
दो वर्षों में आवास व पर्यावरण विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धियां: मंत्री ओपी चौधरी
CAIT प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात, स्वदेशी संकल्प यात्रा का दिया आमंत्रण