
भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 12 साल बाद जीता खिताब
मुख्यमंत्री साय बोले – ‘यह जीत 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों की जीत है’
मेरा भारत महान, दुबई में मार लिया मैदान, जय हो-जय हो हिंदुस्तान
चैंपियंस टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ये जीत है 140 करोड़ देशवासियों के उम्मीद की, ये जीत है टीम इंडिया की।
शानदार, जबर्दस्त, जिंदाबाद!
भारत माता की जय🇮🇳#INDvsNZ… pic.twitter.com/w6dP1oBOAE
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 9, 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया।
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने टीम इंडिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले वर्षों में भी इसी जोश और जज्बे के साथ देश को गौरवान्वित करती रहेगी।
More Stories
कृषकों की समृद्धि हमारा संकल्प: नवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे छत्तीसगढ़ के अन्नदाता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेका