June 28, 2025

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

युवाओं को जोड़ कर बदलाव का कार्यक्रम है युवोदय : कलेक्टर

युवाओं को जोड़ कर बदलाव का कार्यक्रम है युवोदय : कलेक्टर

       दुर्ग। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में यूनिसेफ प्रोग्राम के तहत जिला स्तरीय गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि युवोदय प्रशासन और युवा के बीच की कड़ी है। युवोदय युवा को साथ जोड़ कर बदलाव का कार्यक्रम है। जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में युवोदय दुर्ग के दूत द्वारा जिले के स्वास्थ्य व्यवहारों के प्रति जागरूक करना एवं पोषण, एनीमिया, प्रसव पूर्व देखभाल और नशा मुक्ति, किशोर-किशोरी संपूर्ण स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य के समाधान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, नगर निगम आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

       युवोदय द्वारा शासन की योजनाओं को लोगों तक पहंुचाया जा रहा है। पोषण एवं स्वास्थ्य के साथ साथ जरूरी है कि आने वाली पीढ़ी को युवा नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे हिंसा, नशे एवं किसी भी मादक पदार्थ के सेवन को समाप्त किया जा सके। मानसिक विषय को चर्चा में लाना एवं स्वयंसेवा की भावना को बढ़ावा देने से समाज स्वस्थ एवं सुरक्षित व्यवहारों को अपना सकता है। उन्होंने नगर निगम आयुक्तों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तिथिवार कैलेण्डर बनाकर यूनिसेफ के सहयोग से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर यूनिसेफ के विशेषज्ञ अभिषेक सिंह ने कहा कि युवोदय युवाओं के समर्पण और प्रभाव ने सकारात्मक परिवर्तन लाया है। यूनिसेफ इस प्रेरणादायक पहल को समर्थन और पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

लोकसभा निर्वाचन-2024: 64 दुर्ग शहर के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

       दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू संचालन हेतु सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर के लिए 11 मतदान केंद्रों के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक शर्मा को, 17 मतदान केंद्रों के लिए सहायक श्रमआयुक्त श्रीमती श्रद्धा केसरवानी को, 11 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई श्री ए चंदन निर्मल को, 12 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन श्री अशोक कुमार साहू को, 7 मतदान केंद्रों के लिए जिला परियोजना समन्वय समग्र शिक्षा श्री सुरेन्द्र पांडेय को, 6 मतदान केंद्रों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकरी छ.ग. अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री श्यामल दास को, 12 मतदान केंद्रों के लिए सहायक संचालक कृषि प्रशिक्षण केंद्र श्री सतीश कुमार अवस्थी को, 8 मतदान केंद्रों के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शैलेंद्र सिंह को, 13 मतदान केंद्रों के लिए प्राचार्य महिला आई.टी.आई. प्राचार्य श्री गोरख प्रसाद, 9 मतदान केंद्रों के लिए सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड श्री उत्कर्ष उमेश पांडेय को, 10 मतदान केंद्रों के लिए सहायक प्रध्यापक श्री सनत कुमार साहू को, 9 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन श्री गोपी कृष्ण शर्मा को, 12 मतदान केंद्रों के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री तुषार त्रिपाठी को, 7 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता अनुविभागीय अधिकारी श्री विपेन्द्र कुमार तिवारी को, 10 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन श्री विनोद कुमार को, 10 मतदान केंद्रों के लिए सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम श्री संतोष कुमार बेहरा को, 12 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता ग्रामीण सेवा संभाग श्री शशांक सिंह राठौर को, 7 मतदान केंद्रों के लिए सहायक अभियंता नगर पालिक निगम श्री जितेंद्र कुमार समैया को, 7 मतदान केंद्रों के लिए सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्री आर. प्रसाद को, 8 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता नगर पालिक निगम श्री पंकज साहू को, 16 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु उप संभाग को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

       इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रं. 64 दुर्ग शहर के लिए रिजर्व सेक्टर अधिकारी मार्केटिंग ऑफिसर जिला सहकारी बैंक श्री हृदय शर्मा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ. सैय्यद सलीम अकील, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रेरणा कठाने को नियुक्त किया गया है।

 

 

राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को

       दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा अंतर्गत 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा। परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 14 से 20 फरवरी तक सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय अहिवारा में आवेदन किया जा सकता है।

 

 

सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण 17 जनवरी को

       दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण 17 जनवरी को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक बीआईटी ऑडिटोरियम दुर्ग में आयोजित किया गया है।

 

 

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के लिये आवेदन 31 मार्च तक

       दुर्ग। श्रम विभाग के छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिये मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित है। सहायक श्रमायुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 तक थी जिसे संशोधित कर 31 मार्च 2024 तक ऑनलाईन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।

 

दिशा की बैठक 29 जनवरी को

       दुर्ग। ग्रामीण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (क्प्ैभ्।) की बैठक श्री विजय बघेल सांसद दुर्ग की अध्यक्षता में 29 जनवरी 2024 को कार्यालय जिला पंचायत, दुर्ग के सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित सुनिश्चित करने कहा गया है।