बालोद में रोजगार मेला का आयोजन 16 जनवरी को किया जा रहा है, जिसमें 416 पदों पर भर्ती होगी। प्लेसमेंट कैम्प में सुरक्षा गार्ड, कस्टमर सपोर्ट एजेक्युटिव, असेम्बली आपरेटर, और ब्यूटी थेरेपिस्ट के पदों के लिए युवाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है
बालोद, छत्तीसगढ़। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि इच्छुक युवा रोजगार मेला में उपस्थित होकर उपयुक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुरक्षा गार्ड के 200 पद, कस्टमर सपोर्ट एजेक्युटिव के 50 पद, असेम्बली आपरेटर के 10 पद, और ब्यूटी थेरेपिस्ट के 11 पदों के लिए आवेदन करने का मौका होगा। आवेदन करने के लिए युवाओं को 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, शासकीय आईटीआई के पास पहुंचना होगा।
उम्मीद है कि इस रोजगार मेले के माध्यम से युवा जनसंख्या को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

More Stories
पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन
पहली बारिश में नगरवासियों की समस्याओं के बीच पहुंचे नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश