‘दो पत्ती छाप’ पर वोट देकर क्षेत्र के विकास का रास्ता खोलें – डाहरे
सड़क, नाली और बिजली सुधार का वादा, भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील
दुर्ग: दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अमिता बंजारे को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे ने जोरदार प्रचार किया।
उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि अमिता बंजारे को बड़े बहुमत से विजयी बनाया जाता है, तो उन्हें जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर चुने जाने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि ‘दो पत्ती छाप’ पर मोहर लगाकर अमिता बंजारे को जिताएं, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
विकास कार्यों का वादा
पूर्व विधायक डाहरे ने कहा कि यदि अमिता बंजारे विजयी होते हैं, तो पोटिया ग्राम सहित पूरे क्षेत्र में निम्नलिखित विकास कार्य किए जाएंगे:
✔ नाली निर्माण
✔ सड़कों का निर्माण
✔ बिजली व्यवस्था में सुधार
✔ रोशनी और अन्य सुविधाओं का विस्तार
✔ गांव के निस्तारी का एक मात्र शीतला तालाब का गहरीकरण, सौंदर्यकरण व पचरीकरण किया जायेगा
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास में योगदान दें।

More Stories
घर छोड़ने का झांसा बना ठगी का जाल, मोबाइल से पार किए 45 हजार रुपये
130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं
राज्योत्सव बना सीखने का मंच, विद्यार्थियों ने करीब से जानी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा