मुंबई। सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। फेशियल रिकॉग्निशन में आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में कैद चेहरे से मेल खाता है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। सोशल मीडिया नेटिजन्स द्वारा आरोपी के चेहरे और सीसीटीवी में कैद चेहरे को लेकर संदेह जताया गया था।
मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ही है आरोपी
शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने कहा, “गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का चेहरा फेशियल रिकॉग्निशन में मैच कर गया है। परीक्षण के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा व्यक्ति और मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक ही व्यक्ति हैं।”

More Stories
गांधी मेमोरियल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट्स-स्किल एक्सपो का आयोजन
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में रेडक्रॉस की चार मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ
कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव