रायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान वन विभाग द्वारा निर्मित वन मंदिरवाटिका का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कदम के पौधे का रोपण किया और वन मंदिर वाटिका पर्यटन एवं पर्यावरण की दृष्टि से की गई सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
राज्यपाल को वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) द्वारा वन मंदिर की संरचना और उसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।

More Stories
अब घंटों का काम मिनटों में! पैडी ट्रांसप्लांटर से किसानों को मिली बड़ी राहत
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय