June 27, 2025

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

भारतीय गणंत्रत की यात्रा में हमने उन्नत विकसित प्रजातंत्र का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है: डॉ. रमन सिंह

भारतीय गणंत्रत की यात्रा में हमने उन्नत विकसित प्रजातंत्र का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है: डॉ. रमन सिंह

गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न

भारतीय गणंत्रत की यात्रा में हमने उन्नत विकसित प्रजातंत्र का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है-डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विज्ञान विकास केन्द्र, झांकी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास और परेड में सीमा सुरक्षा बल अव्वल रहा

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया

दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दुर्ग के प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। परेड द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति की जय जयकार की गई। मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला के साथ परेड का निरीक्षण किया और आम नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री नीलकंठ वर्मा के नेतृत्व में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष), नगर सेना और जिला पुलिस बल (महिला), एनसीसी जुनियर एवं सीनियर रेडक्रॉस और स्काउट गाइड के 11 प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए सलामी मंच के सामने से गुजरे। पत्पश्चात् मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह द्वारा प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया गया। इस मौके पर उन्होंने शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

       समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम देश की आजादी के लिए हमारे स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करें। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पावन प्रयास, समर्पण, साहस, त्याग से न केवल देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई, अपितु एक सफल गणतंत्र भी निर्माण हुआ। विगत सात दशकों से अधिक की हमारे भारतीय गणतंत्र की यात्रा में हमने उन्न्त, विकसित प्रजातंत्र का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारा राष्ट्रीय संविधान राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक है। यह हमारे लिए केवल एक किताब नहीं है, बल्कि इसे हम जीवन की आचार संहिता मानते हैं। भारतीय संविधान की सबसे बड़ी विशषेता यह है कि वह देश के नागरिकों को एकता के सूत्र में पिरोए हुए हैं। विभिन्न जाति, धर्म और संस्कृतियां इस एकता के सूत्र में बंधी हुई है और यही राष्ट्रीय एकता हमारी पहचान है। देश के प्रत्येक नागरिकों के लिए दात्यिवों और अधिकारों के संरक्षण का भाव हमारे संविधान में निहित है। संविधान की अंतर्निहित भावना यही है कि सबका साथ और सबका विकास हो। संविधान की इसी भावना को दृष्टिगत रखते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने प्रयासों से राष्ट्र के समग्र विकास के संकल्प को मजबूती से स्थापित किया है। यह हम सबके लिए सुखद अनुभूति है कि हमारा भारत आज एक नई संभावनाओं के दौर से गुजर रहा है और हम अपने अतीत के विश्व गुरू के गौरव को पुनः हासिल करने की ओर अग्रसर है।

       मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान एक महान संविधान है वह जीवन्त, सर्वशक्तिमान और सार्वभौम है। वह देश के समस्त नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण और दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रेरित करता है। वस्तुतः संविधान केवल प्रदर्शन का विषय नहीं है यह आत्म विश्लेषण का विषय है। मैं यह मानता हूं कि संवधिान के विषय में जानकार होना, बोलना और लिखना इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण संविधान को स्वीकर कर उसका पालन करना होता है। इसलिए हमारी यह कोशिश होनी चाहिए कि हम अपने संविधान का सम्मान करें, उसका पालन करें। देश के नागरिक होने के नाते राष्ट्र के प्रति अपने राष्ट्रीय दायित्वों की पूर्ति हेतु सतत रूप से सजग और गंभीर बनें। अपने अधिकारों से कहीं ज्यादा हम अपने राष्ट्रीय कर्त्तव्यों को पूर्ण करने का संकल्प लें। मैं समझता हूं हमारी यह भावना ही देश की सच्ची सेवा होगी।

       विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम भारतवासियों के लिए आत्म विश्लेषण का दिन है। देश के नागरिक होने के नाते हम यह विचार करें कि एक नागरिक के रूप में हम कितनी ईमानदारी और सत्यता से अपने राष्ट्रीय दायित्वों की पूर्ति कर रहे हैं। राष्ट्र की उन्नति में हमारा क्या योगदान है। देश को हमसे क्या अपेक्षाएं है और क्या हम उन अपेक्षाओं को पूर्ण करने हेतु सजग और समर्पित भाव से योगदान दे रहे हैं। उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर में ही देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र की अखण्डता का भाव छुपा हुआ है। मेरा आपसे यह अनुरोध है कि इन सभी प्रश्नों को आप स्वयं से अवश्य पूछें। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए उपलब्धि का विषय है कि भारतीय लोकतंत्र को विश्व एक आदर्श के रूप में मानता है। विशेष रूप से विगत डेढ़ दशकों में भारत ने दुनिया के समक्ष अपने आपकों तीसरी बड़ी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में सफलता हासिल की है। भारतीय कला, संस्कृति, धर्म, दर्शन, आध्यात्म, योग, शिक्षा, विज्ञान और सामरिक क्षेत्र से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में हमारा देश आज न केवल आत्म निर्भर है अपितु विश्व के मानचित्र में अपना विशिष्ट स्थान बनाने में सफल हुआ है। इन उपलब्धियों का श्रेय देश के समर्पित निष्ठावान नागरिकों और कुशल नेतृत्व को जाता है।  

       विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर यह अवगत कराते हुए मुझे अपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि हम छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की भवना के अनुरूप पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय विकास की अवधारण को पूर्ण करने में उत्तरोत्तर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शांति, समृद्धि और स्वावलम्बन का भाव आम जनों की जीवन शैली में स्पष्ट रूप से दिख रहा है। विशेष कर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में एक नए दौर की शुरूवात हुई है। इस अवसर पर मैं राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति को कायम रखने के लिए जिन बहादुर सुरक्षा सैनिकों ने अपने प्राणों की आहूति दी है उनके पावन बलिदान, वीरता और साहस को सादर नमन करता हूं, उन्हें अपनी सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। विधानसभा अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस के इस पुनीत अवसर पर लोगों को बधाई दी और आव्हान किया कि आइए हम सब मिलकर अपने भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लें, संविधान की भावना के अनुरूप देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों का पालन करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागृत रहें।

       समारोह में डीपीएस दुर्ग, शासकीय तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, मैत्री विद्या निकेतन विद्यालय रिसाली, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी और विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग के छात्राओं ने पारम्परिक एवं देश-भक्ति गीतों पर नयनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न 16 विभागों ने झांकी के माध्यम से उपलब्धियां प्रदर्शित की। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने करकमलों से पुरस्कार वितरण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान विज्ञान विकास केन्द्र, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी, तीसरा स्थान शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग तथा डीपीएस जुनवानी एवं मैत्री विद्या निकेतन रिसाली को सांत्वना पुरस्कार मिला। परेड में सीमा सुरक्षा बल को प्रथम, जिला पुलिस बल (पुरूष) को द्वितीय और नगर सेना को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। झांकियों में जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम, समाज कल्याण विभाग को द्वितीय तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग और जेल विभाग को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह के समापन पूर्व मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

       समारोह में विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक श्री गजेन्द्र यादव, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

 

 

 

संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण

दुर्ग। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने जिला एवं व्यापार उद्योग केन्द स्थित संभाग आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय केे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संभागायुक्त ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

 

 

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

दुर्ग। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर 65 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित

दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह 2025 में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने प्रथम वाहिनी छ.स.ब.भिलाई (दुर्ग) में ध्वजारोहण पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें जिला कार्यालय दुर्ग के सहायक अधीक्षक श्री अशोक शर्मा, स्टेनोग्राफर वर्ग -3 श्री दौलत राम साहू, सहायक ग्रेड -2 श्रीमती एस. लता, सहायक ग्रेड -02 श्री पवन कुमार यादव, भृत्य (दिव्यांग) श्री प्रदीप कुमार भूआर्य, सहायक ग्रेड-3 सुश्री ऐश्वर्या राव, जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग के सहायक ग्रेड 3 श्री कृष्ण कुमार देवांगन, जिला पंचायत के सहायक ग्रेड 03 श्री सी. एल. देवांगन, जिला समन्वयक श्री सौरभ कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोर लाल, प्रभारी बीईटीओ श्री सैय्यद असलम, संगणक श्री प्रवीण साहू, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री राजेन्द्र वर्मा, नर्सिंग सिस्टर श्रीमती शायनी चेरियन, कार्यालय सहायक श्री धीरज इग्ले, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसील दुर्ग के पटवारी श्री गीतानंद पाण्डे, अ.वि.अ. दुर्ग भृत्य श्री छोटेलाल यादव, जिला कोषालय दुर्ग के लेखा अधिकारी (परिवीक्षाधीन) श्री जितेश कुमार वर्मा, आदिवासी विकास दुर्ग के श्री सहायक ग्रेड-03 सचिन शेखर पाण्डेय, विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग प्रशासकीय अधिकारी श्रीमती उर्मिला ओझा, भृत्य श्री कुंजलाल निषाद, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के शिक्षक एल. बी.श्री सुशील कुमार सुर्यवंशी, मुख्य लिपिक श्री सुखेन्द्र कुमार देवांगन, जनसंपर्क विभाग के भृत्य श्रीमती हिमेश ठाकुर, तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग के सहायक ग्रेड 02 श्री अमिओ चटर्जी, जिला सेनानी नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवांए के श्री राजेश नेताम सै.क्र.259, श्री थानेश्वर कुमार सै.क्र. 197, श्री भगवती बंजारे फायर वाहन चालक, फायरमेन श्री शैलेन्द्र देशमुख, नगर पालिक निगम रिसाली के सहायक ग्रेड-02 श्री शैलेष साहू, सहायक मत्स्य अधिकारी श्री गिरीश कुमार वर्मा, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड नगर संभाग दुर्ग के परिचारक श्रेणी एक श्री नंदकुमार देवांगन, परिचारक श्रेणी एक श्री तीरथराम साहू लाईन, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पदमनाभपुर के कनिष्ठ अभियंता श्री कमल किशोर वि.के. अण्डा देशमुख, परि. श्रेणी -01 (ला०) वि. के. बघेरा श्री रमाकांत वर्मा, समाज कल्याण विभाग के प्रमुख कलाकार श्री जन्तराम ठाकुर, कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दुर्ग श्री नितेश गवांडे, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री अभिषेक मेश्राम, उपअभियंता श्री सुनील कुमार मेश्राम, खेल विभाग के पैरा एथलीट श्री श्रीमंत झा, आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सुप्रिया तिवारी, दुर्ग सभांग दुर्ग के सहायक ग्रेड-2 श्री कमलेश कुमार साहू, शीघ्रलेखक वर्ग-2 श्री टीका राम तारम, महिला एवं बाल विकास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ललिता राजपूत एवं श्रीमती वत्सला ठाकुर, अधीक्षक बालगृह दुर्ग श्रीमती मंजू शुक्ला, आयुष विभाग के पंचकर्म सहायक श्री तेजराम साहू को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

       पुलिस विभाग अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक श्री विजय यादव, निरीक्षक श्री विपिन रंगारी उप निरीक्षक श्री चेतन चंद्राकर, प्रधान आरक्षक कमांक-1221 श्री सूरज पांडेय, आरक्षक कमांक-1817 श्री हीरेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक (अ) श्रीमती सीमा पिल्लई, सहायक उप निरीक्षक (अ) श्री टोमन कुमार साहू एवं श्री वासुदेव देवांगन, प्रधान आरक्षक श्री मुकेश चंद्राकर, उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय, प्रधान आरक्षक कमांक 81 श्री जावेद खान, सहायक उप निरीक्षक श्री गुप्तेश्वर यादव एवं मुरलीधर कश्यप, आरक्षक क्रमांक 1785 श्री गौर सिंह, आरक्षक क्रमांक 1546 श्री  कमलेश यादव, उप निरीक्षक (अ) श्री लीलाधर वर्मा, निरीक्षक ममता अली शर्मा, सहायक उप निरीक्षक-अ रीता फुंदे, महिला प्रधान आरक्षक कमांक-1479 उमा पेठे, आरक्षक कमाक- 1038 श्री नंदकुमार ओझा, आरक्षक कमांक-945 प्रशांत शुक्ला को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  

 

जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण

       दुर्ग। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में संयुक्त संचालक श्री एम.एस. सोरी ने ध्वजारोहण किया। अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यालय के सहायक सूचना अधिकारी सुश्री भारती साहू, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती कनक कोमरा, वाहन चालक श्री दिनेश साहू, भृत्य श्रीमती हिमेश ठाकुर एवं श्री भोलाराम यादव उपस्थित थे।

सहकारी बैंक दुर्ग में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

       दुर्ग। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग प्रधान कार्यालय परिसर में 76वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैंक के प्राधिकृत अधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रधान कार्यालय दुर्ग एवं शाखा दुर्ग के अधिकारी व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
       कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अपने संक्षप्ति उद्बोधन में कहा कि सहकारिता ही एक ऐसी संस्था है जहां ‘‘जय जवान जय किसान’’ का नारा फलीभूत होता है। यह संस्था किसानों की सेवा के लिए बनी है हमारी कोशिस होनी चाहिए कि किसानों को अधिक से अधिक सुविधा इस संस्था के माध्यम से उपलब्ध करा सकें एवं उनकी आर्थिक प्रगति के लिए कार्य करें। इस पावन अवसर पर उन्होंने शासन की योजनाओं से बैंक के सुदृढ़ स्थिति को बरकरार रखने हेतु आव्हान किया और कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाए देने के लिए सहकारी बैंक वचनबद्ध है।  
       ध्वजारोहण कार्यक्रम में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.के.जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान के नियमों के दायरे में सभी मिलजुलकर कार्य करने एवं देश को आगे बढ़ाने में पूर्ण रुप से जिम्मेदारी के साथ निरंतर लगे रहेंगे। वर्तमान में आधुनिक टेक्नोलाजी को बैंक में लागू करना तथा अमानतदारों को सुविधाएं प्रदान करना बैंक का प्रमुख ध्येय है जिसे हमसब मिलकर पूर्ण करेंगे। बैंक की निरंतर प्रगति को बनाए रखने हेतु सहकारिता की भावना से समस्त कर्मचारी कार्य करें तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें जिससे बैंक उत्तरोत्तर प्रगति की ओर आगे बढ़े। साथ ही हमारा प्रयास रहे कि जिला सहकारी बैंक प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे। श्री रमाकांत द्विवेदी पूर्व संचालक ने अपने उद्बोधन में देश के वीर शहीदो को स्मरण करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा सौंपी गई विरासत को सहेजते हुए देश को आगे बढ़ाने में पूर्ण रुप से तत्पर रहेंगे।  
       कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र रामटेके बैंक अधिकारी द्वारा गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में सबसे पिछड़े कमजोर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता हो। कार्यक्रम में श्री लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर, कर्मचारी संघ अध्यक्ष द्वारा गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सब बैंक कर्मचारी है एवं शासन द्वारा बनाये गये नियमों के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन श्री हृदेश शर्मा द्वारा किया गया, इस अवसर पर सुश्री कुसुम ठाकुर, बैंक अधिवक्ता श्री सुधीर तिवारी, रामकुमार वर्मा, युवराज चन्द्राकर, रामकुमार पटेल, चन्द्रषेखर मानिकपुरी सहित प्रधान कार्यालय दुर्ग एवं शाखा दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। आभार प्रदर्शन श्री राजेन्द्र रामटेके द्वारा किया गया।