दुर्ग। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य के लिये दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को सम्मानित किया गया। आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त श्री अजय सिंह ने कलेक्टर सुश्री चौधरी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाताओं की निर्वाचन में जितनी अधिक संख्या में सहभागिता रहेगी उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि कराने में सफलता हासिल की थी। इसके लिए उन्हें उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर सुश्री छाया साहू को भी मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उत्कृष्ट संपादन के लिये सम्मानित किया गया है।
दुर्ग। नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने चौथे दिन 82 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई-चरौदा, नगर पालिका परिषद अहिवारा, अमलेश्वर एवं कुम्हारी तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन एवं उतई में पार्षद पद हेतु 79 नामांकन जमा हुए हैं। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद अहिवारा में 02 और नगर पंचायत धमधा में एक अध्यक्ष पद हेतु नामांकन जमा हुए हैं। आज नगरीय निकायों में पार्षद पद हेतु 148 नामांकन पत्र तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 10 नामांकन पत्र की खरीदी की गई है।

More Stories
राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से गुजरात पहुंचे, राष्ट्रीय एकता परेड में हुए शामिल
प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण