March 23, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

मुख्यमंत्री साय 12 जनवरी को आएंगे गिरहोला तीन दिवसीय संत समागम एवं स्थापना दिवस 10 जनवरी से शुरू

मुख्यमंत्री साय 12 जनवरी को आएंगे गिरहोला तीन दिवसीय संत समागम एवं स्थापना दिवस 10 जनवरी से शुरू

       अहिवारा, दुर्ग। जय सतनाम सेवा समिति, मिनी गिरौदपुरी, सतनाम धाम गिरहोला एवं सतनामी समाज द्वारा तीन दिवसीय संत समागम एवं स्थापना दिवस का आयोजन गिरहोला में आयोजित की गई है। तृतीय दिवस दिनांक 12.01.2024, शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में विष्णुदेव साय जी (मुख्यमंत्री छ.ग. शासन) अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय शर्मा जी (उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन) करेंगे। अतिविशेष अतिथि दयाल दास बघेल जी (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री), श्याम बिहारी जायसवाल जी (स्वास्थ्य मंत्री छ.ग. शासन) भी विशेष रूप से पहुंचेंगे। आयोजन में गुरु आशीर्वाद हेतु गुरु खुशवंत साहेब जी (विधायक आरंग) पधारेंगे।

       इस अवसर पर विशेष अतिथिगण पुन्नुलाल मोहले जी (पूर्व मंत्री छ.ग. शासन एवं विधायक मुंगेली), राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी (विधायक अहिवारा), लाभचंद बाफना जी (पूर्व संसदीय सचिव), राजमहंत सांवला राम डाहरे जी (पूर्व विधायक अहिवारा), नटवर लाल ताम्रकार जी (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अहिवारा), ईश्वर ठाकुर जी (अध्यक्ष नगर पालिका जामुल), श्रीमती चन्द्रकला, मनोज मनहर जी (सदस्य जिला पंचायत दुर्ग), श्रीमती बेला घनश्याम बंजारे जी (सदस्य जनपद पंचायत धमधा) मंच की गरिमा बढ़ाने उपस्थित रहेंगे। पास्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति भगवंतीन कुर्रे खपरी द्वारा दी जाएगी।