
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से सिक्ख समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लोहड़ी का पर्व नई फसल की खुशी में मनाया जाता है। इसे किसानों का पर्व भी कहा जाता है। लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक है। लोहड़ी के दिन सामूहिक रूप से अग्निदेव की पूजा की जाती है। इस दिन लोग नृत्य और संगीत के माध्यम से जीवन की खुशियों को साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी का पर्व न केवल कृषि और प्रकृति से जुड़ा है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामूहिकता का भी प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से हम अपने समाज में प्रेम, भाईचारा और समृद्धि का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का त्योहार हर किसी के जीवन में अच्छी सेहत और सुख व समृद्धि लेकर आए।
More Stories
छत्तीसगढ़ में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता : बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कृषकों की समृद्धि हमारा संकल्प: नवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे छत्तीसगढ़ के अन्नदाता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का किया शुभारंभ