रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हिमांचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू, कमलनाथ, पीएल पुनिया, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, विवेक तन्खा, कुमारी सेलजा, बीके हरिप्रसाद सहित देशभर के अनेकों नामचीन हस्तियों ने भूपेश बघेल से फोन पर चर्चा कर अपनी संवेदनायें प्रकट किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री रवीन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं सहित अनेकों विधायकों, कांग्रेस नेताओं ने पाटन सदन पहुंचकर स्व. नंदकुमार बघेल के पार्थिक शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

More Stories
खरीफ सीजन को मिली बड़ी राहत, 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी का आवंटनq
अल-नीनो की चुनौती पर केंद्र सतर्क, कम वर्षा की आशंका को लेकर हुई उच्च स्तरीय समीक्षा
लोककला की अमर स्वर-साधिका को मुख्यमंत्री साय की भावभीनी श्रद्धांजलि