ओबीसी आरक्षण के लिए प्रोजेक्टेड जनसंख्या का उपयोग विवादित
लॉटरी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप
संवैधानिक अपील और न्यायालय का रुख करने की चेतावनी
आरक्षण प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह: पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग
भिलाई। भिलाई निवासी आरटीआई और सामाजिक कार्यकर्ता अली हुसैन सिद्दीकी ने छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक सचिव को पत्र लिखकर महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण प्रक्रिया में दो प्रमुख आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उन्होंने प्रक्रिया को असंवैधानिक और नियमविरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल रोके जाने की मांग की है।
सिद्दीकी ने प्रशासन से आरक्षण प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने और इसे संविधान के अनुसार सही तरीके से करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी आपत्तियों का समाधान नहीं किया गया, तो वह उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।
इस विवाद से बचने के लिए विभाग को नियमों का सख्ती से पालन करते हुए आरक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करनी होगी।
More Stories
भारत सरकार के भूमि संसाधन सचिव ने मुख्य सचिव से सौजन्य भेंट की
रहस्यमयी मौत से इलाके में चर्चा, पहचान के इंतजार में शव मरचुरी में सुरक्षित
छत्तीसगढ़ राज्य FCI परामर्शदात्री समिति के सदस्यों की नियुक्ति हुई