रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक श्री प्रकाश झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्मों के निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की। प्रकाश झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रकाश झा जी उन दिग्गज फिल्मकारों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर बखूबी उतारते हैं।

More Stories
भिलाई में नशीली कफ सिरप बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 शीशियां जब्त
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के कोसा वस्त्र, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने
बस्तर के बच्चों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, शिक्षा से मिलेगा आगे बढ़ने का मौका : टंकराम वर्मा