रायपुर : वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज बीजापुर में पत्रकार स्वर्गीय श्री मुकेश चंद्रकर के निवास पहुंचे। मंत्री श्री केदार कश्यप ने श्री मुकेश चंद्रकर की नृशंस हत्या पर शोक जताया। उन्होंने श्री चंद्रकर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि हत्या में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की गहन जांच-पड़ताल और दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पत्रकार स्वर्गीय श्री मुकेश के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके साथ थे।

More Stories
सोनिया गांधी ने मोदी के साथ औपचारिक संबंधों का किया उल्लेख
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनीं बस्तर की कौशल्या सेठिया
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार कर रहा देश का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क