March 21, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

       रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्णय:
मंत्रिपरिषद ने चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया।

फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” टैक्स फ्री घोषित:
मुख्यमंत्री ने फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया। इसके तहत, फिल्म के प्रदर्शन पर राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

धान एवं चावल परिवहन की दरें स्वीकृत:
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24, और 2024-25 के लिए विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना के तहत धान और चावल परिवहन की दरें तय करने के लिए “राज्य स्तरीय समिति” की अनुशंसा दरों को स्वीकृति दी गई।

राईस मिलों के लिए प्रोत्साहन राशि का भुगतान:
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त जारी करने का निर्णय लिया गया।

कैबिनेट के ये निर्णय राज्य के वित्तीय प्रबंधन, फिल्म उद्योग को बढ़ावा, और कृषि क्षेत्र में सुधार की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।