दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। इसी के साथ ठंड भी काफी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश कहीं कम तो कहीं ज्यादा देर रात जारी रही। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ हिस्सों में वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
पहाड़ से मैदान तक हुई वर्षा से गलन भरी ठंड बढ़ गई है
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ से मैदान तक हुई वर्षा से गलन और बढ़ गई है, लेकिन फसलों के लिए अमृत समान है। किसानों को अब फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। सरसों की अगेती फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, किसानों को ध्यान देना होगा कि खेत में पानी जमा न हो। यदि वर्षा लगातार हुई और खेत में पानी जमा रहा तो नुकसान हो सकता है।

More Stories
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
जल जीवन मिशन 2.0 की ग्रामीण पेयजल संचालन एवं रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक
झेंझरी इंटक वेल का पाइप फटने से जलापूर्ति बाधित, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण