भिलाई । नगर पालिका निगम भिलाई के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू की माता श्रीमती वाय अन्नपूर्णा पति वाय रामलु 75 वर्ष का आज गुरुवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 27 दिसंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे पार्षद लक्ष्मीपति राजू के निवास क्वार्टर नंबर 10 डी सड़क 18 सेक्टर 7 से निकलेगी उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम भिलाई में किया जाएगा। श्रीमती वाय अन्नपूर्णा अपने पीछे पति वाय रामलु तीन पुत्रों में लक्ष्मीपति राजू, वाय भास्कर, वाय मुरली सहित बहू, नाती, पोतों से भरापूरा परिवार छोड़ गई है।

More Stories
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय पी और पथ विक्रेताओं के साथ किया भोजन
विकास की कसौटी अंतिम व्यक्ति की खुशहाली, अरुण साव ने बताया विकसित भारत का मंत्र
बदलते छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर, संवर रही जनजातीय समाज की जिंदगी