रायपुर :मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जशपुर जिले में गृहग्राम बगिया से सीएम कैम्प कार्यालय की उपलब्धियों को दर्शाती ‘सेवा एवं समर्पण का 1 साल’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने कि दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर अग्रसर है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वप्न को मूर्तरूप देते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयासरत है। सरकार के निर्माण के साथ घोषणा पत्र में की गई मोदी की गारंटी के तहत किये गए वादों में से अधिकांश वादे पूरे किए जा चुके हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी
श्री विराग कला बैठक का प्रथम आयोजन संपन्न, कला और संस्कृति का दिखा संगम