रायपुर : खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल आज बेमेतरा जिला के प्रवास के दौरान धान खरीदी केंद्र बदनारा एवं चंदनू केन्द्र में धान खरीदी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों से सौजन्य मुलाकात कर हाल-चाल जाना।
खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने निरीक्षण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों से सुचारू रूप से राज्य में किसानों से धान खरीदी संचालित हो रही है। धान खरीदी के साथ ही धान का उठाव भी तेजी किया जा रहा है। अब तक धान खरीदी के 50 प्रतिशत से भी अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। अब तक 16 लाख मीटरिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। कलेक्टरों को धान के उठाव में तेजी लाने निर्देशित किया गया है।

More Stories
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
जल जीवन मिशन 2.0 की ग्रामीण पेयजल संचालन एवं रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक
झेंझरी इंटक वेल का पाइप फटने से जलापूर्ति बाधित, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण