राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
कुम्हारी। संविधान शिल्पी डॉ. बी. आर. अम्बेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करने पर अंबेडकर अनुयायियों में आक्रोश की लहर फैल गई है।
कुम्हारी नगर के अंबेडकरवादी और बौद्ध समाज ने कलेक्टर दुर्ग को राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन देकर गृहमंत्री अमित शाह को तत्काल निष्कासित किए जाने की मांग की है।
भारतीय बौद्ध महासभा कुम्हारी शाखा की अध्यक्ष उपासिका प्रेमलता डोंगरे ने मांग पूरी न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बौद्ध समाज कुम्हारी ने दुर्ग में धरना स्थल पर प्रदर्शन किया, जिसमें अध्यक्ष प्रेमलता डोंगरे के नेतृत्व में अन्नु शिवनकर, वंदना पाटिल, सुनिता साखरे, हर्शिला टेंभुर्णे, दुर्गा वाहने सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

More Stories
राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से गुजरात पहुंचे, राष्ट्रीय एकता परेड में हुए शामिल
प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण