राजनांदगाव / लालबाग में आरक्षक भर्ती संवर्ग मे अभ्यार्थीयों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 568/24 धारा 318(4),338,336(3),340(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारीयों को कराया गया। दौरान विवेचना के सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल चैटिंग मेसेज एवं गवाहो के बयान पर से आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपी 01. पवन साहू 02. नुतेश्वरी धु्रर्वे 03. आरक्षक धर्मराज मरकाम 04. आरक्षक योगेश ध्रुर्वे 05. महिला आरक्षक पुष्पा चंद्रवंशी 06. महिला आरक्षक परिधि को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले की विवेचना जारी है अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी |

More Stories
मंत्री राजेश अग्रवाल ने छठ महापर्व की तैयारियों के लिए विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन