रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की माटी में उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता श्री जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की।

More Stories
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
जल जीवन मिशन 2.0 की ग्रामीण पेयजल संचालन एवं रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक
झेंझरी इंटक वेल का पाइप फटने से जलापूर्ति बाधित, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण