रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त गायिका अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अनुराधा पौडवाल का छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नंदी भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय और अनुराधा पौडवाल के बीच छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान दोनों ने राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श किया। इस मुलाकात में विधायक पद्म अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।

More Stories
मंत्री राजेश अग्रवाल ने छठ महापर्व की तैयारियों के लिए विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन