रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 19 दिसम्बर से राज्य को हवाई सेवा के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा शुरू होगी। किफायती विमान सेवा से व्यापार, पर्यटन और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.45 बजे से 11.10 बजे तक स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान