March 21, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

सेवानिवृत्त अधिकारी को दी गई भावभीनी बिदाई

सेवानिवृत्त अधिकारी को दी गई भावभीनी बिदाई

       दुर्ग। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज दुर्ग में पदस्थ पी.एच.ई. विभाग के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता श्री एफ.सी. बोरकर को अधिकारियों ने भावभीनी बिदाई दी। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सेवानिवृत्त श्री बोरकर को अधिकारियों की तरफ से पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट किया। उन्होंने सेवा अवधि के दौरान श्री बोरकर की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। श्री बोरकर ने अपने सेवाकाल के दौरान विभागीय उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्हांेने बताया कि अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में 41 वर्षों तक सेवा देने के उपरांत वे सेवानिवृत्त हुए है। इस अवधि में समस्त अधिकारियों की सहयोग के लिए उन्होंने सभी का आभार माना। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, श्री बी.के. दुबे एवं श्रीमती योगिता देवांगन, सभी नगरीय निकायों के आयुक्त, सभी एस.डी.एम. व जनपद सी.ई.ओ. सहित समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।