छत्तीसगढ़: इस योजना में उस किसान के परिवार का नाम भी शामिल किया जाएगा। फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी के निर्माण से संबंधित किसान के नाम पर कितनी भूमि है और उस पर किस प्रकार की फसल उगाई जाती है, इसका पूरा विवरण सुरक्षित रहेगा। केंद्र सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित की गई इस योजना के तहत किसानों के पंजीकरण के लिए चार विकल्प प्रदान किए जाएंगे।
मोबाइल ऐप के माध्यम से भी पंजीकरण सुविधा उपलब्ध
किसानों के लिए मोबाइल एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसान अब वेबसाइट के जरिए भी अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, पटवारी, कृषि विभाग के अधिकारी और सीएससी के ऑपरेटर भी किसानों की मदद के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह जानकारी दी गई है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। पहले, जियो रिफ्रेशिंग के जरिए किसानों की भूमि के खसरे को एक यूनिक नंबर प्रदान किया जा रहा था।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान